*नाबालिग बालिका से मनचले युवक ने छेडखानी कर जबरिया घसीट कर ले जाने का प्रयास शरीर पर कई जगह खरोच के निशान,मुकदमा दर्ज नही,पीडिता परिवार सहित आत्म हत्या की दी चेतावनी*



           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़खानी एवं जबरिया तरीके से उसे घसीट कर ले जाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से छुब्ध होकर उसके परिजनों व पीड़ित बालिका ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। बालिका के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिक पुत्री गांव के मार्ग से होते हुए अपने घर आ रही थी। रास्ते में एक विद्यालय के पास बैठे एक गांव के युवक ने उसे जबरिया तरीके से पकड़कर घसीटने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़खानी की। उसके कपड़े फट गए, उसके शरीर में कई जगह खरोच के निशान भी आए। शोर मचाने पर युवक भाग गया। रोती हुई बालिका ने अपने घर पर आकर परिजनों से पूरी बात बताई तो परिजनों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करके कोतवाल को अवगत कराया।
उसके बाद परिजनों ने कोतवाली जाकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। मगर 2 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। जिससे क्षुब्ध होकर बालिका सहित उसके परिवारीजनो ने मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पूरा परिवार इस घटना से आहत है।
कार्यवाही न होने की दशा में उनके पास मात्र आत्महत्या करने के लिए ही एक रास्ता है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि उनके परिवार का कोई भी सदस्य आत्महत्या करता है तो उसके लिए करनैलगंज कोतवाल ही जिम्मेदार होंगे। पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने एवं कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*