*कोलड्रिंक में निकले जहरीले पदार्थ का सैंपल लेने मुख्य खाद्य अधिकारी**आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाई के साथ हो सकता है जुर्माना**सैंपल जांच के बाद जहरीले पदार्थों की होगी पुष्टि*


          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।सील पैक दो सौ एम एल कोलड्रिंक के दो बाटल में जलजीरा का पाउच और कंडोम रविवार को निकला था।उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीतेन्द्र मोहन त्रिपाठी और तबगंज के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश ने अपने टीम के साथ वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर जमलापुर चौराहे स्थित साधू वर्मा होलसेलर और फुटकर विक्रेता वीके जलपान गृह पर पहुंचे।जहां पर होलसेलर के कोलड्रिंक गोदाम में सघन जांच किया जहां पर सौ कैरेट कोलड्रिंक मिला और सैंपल के लिए आठ बाटल लिए।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह अमृत वाटलर अयोध्या से पैक किया गया है और शांति ट्रेडर्स 




गोंडा के यहां से साधू वर्मा ने कोल ड्रिंक उठाया था।मौके पर मौजूद स्टाक में कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं पाया गया है।दोनों कोलड्रिंक के बाटलों में मिले पदार्थों के साथ बैच नम्बर मिलान करके आठ अन्य बाटल भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।उन्होने बताया कि इसकी जांच वैश्विक महामारी कोरोना वाइरस के चलते लखनऊ या मथुरा प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*