*रात में कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रोका*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
नगर पंचायत बभनान क्षेत्र ममें रातोंरात इंटरलाकिंग कार्य कराए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गरम है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानक विरुद्ध कार्य कराने के लिए दिन की बजाय रात में कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की तो उन्होंने तत्काल काम रोकने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत बभनान में विजय नगर तिराहे से गुड़ मंडी होते हुए बभनान हर्रैया तिराहे तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना गिट्टी डाले व रोलर चलाएं इंटरलाकिंग की ईंट लगाई जा रही है। जिससे सड़क की गुणवत्ता व मानकों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
वार्ड नंबर 10 निवासी ऋचेस व्यास व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पंडित अमन शुक्ल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा से शिकायत की कि ठेकेदार द्वारा शासन द्वारा निर्धारित रात नौ बजे से भोर में पांच बजे तक के कर्फ्यू की धज्जी उड़ाते हुए दर्जनों मजदूर लगाकर रातोंरात मानक विरूद्ध इण्टरलाकिग सड़क बनाई जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें