*गोण्डा ।। सब्जी, फल विक्रेताओं द्वारा उड़ाई जा रही प्रशासन के आदेशों की धज्जिया*
जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ता हुआ देखकर उत्तर प्रदेश शासन व प्रशासन ने दोबारा बाजार की दुकानों को 5:00 बजे बन्द करने के आदेश दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ परसपुर बाजार में न तो किसी सब्जी व फल विक्रेता के मुंह पर मास्क है,तथा न ही किसी की दुकान पर रेट लिस्ट लगी है।
बिना रेट लिस्ट लगाये विक्रेता जैसे चाहते हैं ग्राहकों से मनमानी रकम लेते हैं। जबकि परसपुर ब्लाक में दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से लोगों में एक प्रकार से दहशत बरकरार है।फिर भी लोग बेवजह घूमते रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने आदेश दिया है 5:00 बजे दुकान बन्द करना, प्रशासन द्वारा दिये गये आदेशों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।प्रशासन मूक है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें