*गोण्डा जिला अस्पताल मे ताला तोड़ते हुए पकड़ा गया चोर*



       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा: जनपद के जिला अस्पताल स्थित प्लांट रुम का ताला आज गुरुवार सुबह दो चोर तोड़ रहे थे जिसको मौके पर चौकीदार ने देख लिया तभी दोनो चोर भागने लगे जिसमे से एक चोर को दौड़कर पकड़ लिया गया बताया जा रहा है क प्लांट रुम मे  दो ताले लगे थे और पास मे ही दो चौकीदार उसकी सुरक्षा मे तैनात थे गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दो चोर प्लांट रुम का ताला तोड़ रहे थे जब ताला नहीं टूटा तो दरवाजे मे लगे कुंडी के पास छेद दिया तभी मौके पर चौकीदार अमरनाथ और जितेन्द्र वहाँ पहुँच गये दोनो चोर चौकीदार को देखकर भागने लगे पिछा करते हुए चोरों को अवास विकास से पकड़ लिया गया किन्तु एक चोर भाग निकला पकड़े गये चोर को रेनबसेरे मे लाकर बन्द कर दिया चौकीदार अमरनाथ ने बताया कि इससे पहले भी प्लांट रुम मे चोरी हो चुकी है तभी से हम चोरों की तलाश मे है घटना की जानकारी पुलिस को दे दि गयी है 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*