रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। आज दिनांक 26 जून 2020 को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल पर प्रदर्शन किया गया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के इतिहास में पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया है लेकिन केंद्र की सरकार को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं रहा और वह कुंभकरण की नींद में सो रही है पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने एवं मूल्यों को कम करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी गोंडा ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खरीदने वालों को पुष्प देकर रचनात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए आम जनमानस को तेल की बढ़ी हुई कीमतों से राहत देने की मांग सरकार से की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वकील अहमद, CYSS जिला अध्यक्ष राजकुमार बरवार, नगर अध्यक्ष पंडित दया राम शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य पंडित काशीराम शास्त्री, सुधाकर कुमार, मनीष सिंह, राकेश सिंह, अंजनी श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें