*लाकडाऊन का हवाला देकर पीड़ितों को किया जा रहा गुमराह तो कैसे होगा न्याय एसपी साहब ??*


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तरबगंज गोण्डा।
गोण्डा जिले के तरबगंज थाने में बड़ा अजीबो गरीब नियम चल रहा है जहाँ लाकडाऊन का हवाला देकर पीड़ितों को थाने के मेन गेट पर बैठी महिला सिपाहियों द्वारा तहरीर लेकर वापस किया जारहा है।कहते है कोरोना चल रहा है बड़े साहब से मिलने की तमन्ना लिए पीड़ित आता है और उसे गेट पर रोक कर तहरीर लेली जाती है पीड़ित को वापस कर दिया जाता है।जिससे पीड़ित मायूस होकर वापस चला जाता है बाद में फोन करके थाने के हलका सिपाहियों द्वारा पैसे की माँग की जाती है।जब पीड़ित पैसा देने असर्मथता जाताता है तो तहरीर कूड़ेदान में डाल दी जाती है।पीड़ित दर दर की ठोकरे खाता रहता है लेकिन पैसे के आगे पुलिस के सामने पीड़ित के आँसू कोई मायने नही रखते है।
बताते चले की गोण्डा जिले का तरबगंज थाना इस लाकडाऊन के दौरान अजीबो गरीब नियम का पालन करवा रहा है जहाँ पीड़ित को थाने के अन्दर घुसने तक नही दिया जाता केवल गेट तक जावो जहाँ पहले से बैठी महिला सिपाहियों को तहरीर देकर वापस चले आवो इसी में पीड़ितों की भलाई है।बाद में बीट सिपाही रूपये की सेटिंग करेगे तब मौका देखने जायेगे अगर पीड़ित पैसा देने में आनाकानी करता है तो तहरीर उठाकर कूड़ेदान में डाल दी जायेगी बाद में दौड़ते रहो कोई सुनने वाला नही है क्योकि ये योगी सरकार की हाईटेक पुलिस है जो लाकडाऊन का फायदा उठाने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है और पूरा का पूरा फायदा उठा रही है।यही नही बड़े साहब खुद भेज रहे है पीड़ितो को अपने वफादार सिपाहियों के पास जिसमे अहम भुमिका थाने तैनात महिला सिपाही निभा रही है।जो इंस्पेक्टर के आदेश का शत प्रतिशत पालन कर रही है।जो जनता के मन में कयी सवाल छोड़ रहा है।थाने में आये नये सिपाही व रंगबाज दरोगा अबैध वसूली की हद पार कर चुके है कोई होटल पर सेटिंग करता है कोई मेडिकल स्टोर पर सेटिंग करता है एसपी साहब कैसे मिलेगा पीड़ितों को न्याय जब अबैध वसूली के लिए थाने में होरही है मारामारी।पीसा जारहा है पीड़ित।आदि सवाल जनता के जेहन में चल रहा है इस लाकडाऊन में घर का खर्चा चलाना मुस्किल है तो पुलिस को पैसा कहाँ से देगा पीड़ित।
[6/21, 8:44 PM] ब्यूरो सुरेश कनौजिया: लाकडाऊन का हवाला देकर पीड़ितों को किया जा रहा गुमराह तो कैसे होगा न्याय एसपी साहब ??

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*