*ट्रैन की चपेट में आने से हुई एक व्यक्ति की मौत*
गोण्डा। छपिया थाना क्षेत्र के विशनो हरपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया | गोंडा -बस्ती रेल प्रखण्ड पर छपिया थाना क्षेत्र के विश्नोहर पुर गांव के पास अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी | ग्रामीणों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पर मय फोर्स के साथ पहुँचे छपिया थाना प्रभारी संजय तोमर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया | थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया | कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता हैं कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक्ट पर सर रखकर खुदखुशी कर लिया है | उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामनरेश पुत्र राम शब्द 50 वर्ष निवासी ग्राम बनगवां खास थाना परसुरामपुर जिला बस्ती के रूप में पहचान हुई है| परिजन ने मौके पर पहुँचकर शव की पहचान की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें