*मनकापुर से उतरौला संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर, प्रशासन बना मूकदर्शक।*


         रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोंडा। यह सड़क मनकापुर से उतरौला को जोड़ने वाली है जिस पर रोड पर गड्ढे है या गड्ढे में रोड पता ही नहीं चलता जरा सी बारिश क्या हो गई मछली पालन का दृश्य साफ नजर आ रहा है तो कहीं धान की रोपाई हेतु लग रहा है कि खेत तैयार किया गया है।इस रोड के जीर्णोद्धार हेतु कई बार कई स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों के द्वारा अनेक अनेक प्रयास किए गए और विधायक सांसद यहां तक कि उत्तर प्रदेश शासन  के संज्ञान में इस तड़क को बनवाने की मांग की गई । लेकिन पता नहीं किन कारणों से यह सड़क आज भी बन नहीं पाई है प्रत्येक वर्ष बारिश में यह सड़क ऐसे ही तालाब का रूप ले लेती है इस सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि उन में पानी भर जाता है आए दिन सड़कों में बने गड्ढों में पानी भरे होने की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें कई लोग घायल व चोटिल होते हैं। लेकिन फिर भी प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं और गोंडा सांसद जी का निजी निवास भी इसी सड़क  पर  स्थित है पूर्व विधायक भी यही की है फिर भी दसों साल से रोड  क्षतिग्रस्त है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*