*फीस माफी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन*


               रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आज आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे जी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी गोंडा के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित करते हुए, निजी स्कूलों की फीस माफी की मांग और मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और लॉक डाउन मे फीस वसूलने पर रोकथाम लगाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। विज्ञापन के मुख्य बिंदुओं में सर्वप्रथम 3 महीने की फीस माफ करना, छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाना, निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोकथाम, प्रत्येक वर्ष री-एडमिशन फीस पर रोकथाम लगे सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की किताबें  चलाना और सभी निजी स्कूलों का प्रत्येक 3 वर्ष पर  ऑडिट  होना इत्यादि बिंदु सम्मिलित थे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से छात्र युवा संघर्ष समिति के गोंडा जिला अध्यक्ष राज कुमार बरवार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वकील अहमद, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती और कार्यकारिणी सदस्य सुधाकर कुमार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*