*कैबिनेट मंत्री के आदेश पर भी नहीं हुआ विद्दुतीकरण**दर्जनों उपभोक्ता बेहद परेशान,अनशन पर बैठने कीचेतावनी*


              रिपोर्ट सुुुरेश.कनौंजिया गोण्डा

गोंडा।जिले के मनकापुर विद्दुत उपकेंद्र के क्षेत्र में आने वाले ग्रामसभा मिहिया के अकेलवा गांव और बंजारी पुरवा के विजली उपभोक्ताओं ने विद्दुतीकरण कराने की लिखित पत्र देकर मांग एक वर्ष पहले समाज कल्याण के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री से की थी।कैबिनेट मंत्री ने इस समस्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से फोन करके और लेटर पैड पर अधीक्षण अभियंता विद्दुत विभाग गोंडा को आदेश जारी कर दिया था कि जल्द ही विद्दुतीकरण करायी जाए लेकिन एक वर्ष पूरा होने के बाद अभी तक विद्दुत कार्य नहीं हो सका है।महिया के अकेलवा गांव निवासी मनीराम मौर्या ने बताया कि इस दोनो मजरे में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घर का कनेक्शन और आधा दर्जन लोग मोटर का कनेक्शन लेकर अपनी खेतों की सिंचाई करते हैं।विजली कई दिनों तक कटे रहने से खेती प्रभावित हो रही है।विद्दुतीकरण न होने की वजह से लकडी़ के खम्भे से विजली का तार खींच कर किसी तरह काम चला रहे हैं।आये दिन कहीं न कहीं फाल्ट होने की वजह से कई दिनों तक विजली भी नहीं नसीब हो रही है और उस फाल्ट को सही करने के लिए लाइटमैन भी साफ-साफ जवाब दे रहा है।किसी दिन लकड़ी का लगा पोल बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है।विजली उपभोक्ता रामकृपाल,ईश्वरदीन,सीताराम,शेषराम व शिवराम ने कहा कि विजली विभाग द्वारा एक ट्रांसफार्मर भी नहीं नसीब हो रहा है, बावजूद हर माह विजली बिल देना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में सभी उपभोक्ता बेहद समस्या को झेल रहे हैं। इन्होने विजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर विद्दुतीकरण नही हुआ तो सभी उपभोक्ता अपना कनेक्शन कटवाकर अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्दुतकरण कराने की मांग प्रसाशन से की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*