*मनकापुर रेलवे स्टेशन के कटी तिराहे पर अनियंत्रित मैजिक ठेला व बाइक से टकराई*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर गोंडा: सोमवार दोपहर बाद वही हुआ जिसकी हमेशा आशंका बनी ही रहती है | देखते ही देखते हैं मनकापुर कस्बे से पीलखाना के तरफ जा रहे मैजिक ने अनियंत्रित होकर रोड से सटे ठेलें और खड़ी बाइक से टकरा गई जिससे ठेला व बाइक के परखच्चे उड़ गए |
टूटा ठेला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर कस्बे से एक मैजिक बैटरी लादकर पीलखाना के तरफ जा रही थी कि रेलवे स्टेशन स्थित कटी तिराहे को पार करते ही सड़क के किनारे खडे मोमोज लगाने वाले संदीप के ठेला से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी मनकापुर थाना क्षेत्र के पेरीपोखर निवासी खुशीराम की डिस्कवर बाइक से टकराते हुए बगल की ही एक सब्जी के ठेले से टकरा गई| जिससे बाइक, ठेला और मैजिक के भी परखच्चे उड़ गए|
दुर्घटना ग्रस्त बाइक
दुर्घटना ग्रस्त बाइक
बताते चलें कि मनकापुर रेलवे स्टेशन के कटी तिराहा पर सड़क के दोनों पटरियों पर ठेला लगाकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे इस तिराहे पर अक्सर जाम जैसे हालात व छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं|
सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें