अखिल भारतीय नौजवान सभा की बैठक विजयपाल की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि का.अमित यादव (जिला सचिव भाकपा),की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन का.विनोद पाल ने किया ।





             रिपोर्ट सुरेश. कनौंजिया गोण्डा  
        

का.अमित ने नौजवानों की बेरोजगारी व कृषि पर ठोस व कारगर नीति न बनाने पर वर्तमान भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार कृषक के फसल उत्पादन का मंहगाई व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर न तय कर सन् 2011के समय में जो दाम थे,उतना भी नहीं दे रहे। अगर सरकार किसानों की फसलों का वाजिब दाम दे दे तो किसानों,नौजवानों की आत्महत्या व पलायन रुक जाएगा। BJP सरकार ने लाॅकडाउन के बहाने मजदूरों को खून के आँसू रुला दिया,कई मजदूर भूख प्यास से तो कई दुर्घटनाओं में मारे गये तथा कई गुमनामी में मर गए जिसका बदला वामपंथी पार्टी से मिलकर लेना होगा। 
 बैठक को अजय यादव,राजेन्द्र,तथा गांव के वीरेन्द्र,आचार्य,ने सम्बोधित किया। बैठक के संयोजक रविकरण ने सभी आगन्तुक साथियों का आभार व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*