*राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति वाया जिला अधिकारी को सौंपा*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा 29 जून 2020 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेश तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आज यहां शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी के नेतृत्व में बड़े हुए पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दिया शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कि लॉकडाउन के पिछले 3 माह के दौरान पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी है, जहां एक और देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है,, मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की जा रही जबरन वसूली साफ-साफ दिख रही है महोदय हमारी 1 मई 2014 में जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी उस समय 9 रुपया 20 पैसा पेट्रोल पर वा 3 रुपया 40 पैसा डीजल पर उत्पाद शुल्क प्रति लीटर था पिछले 6 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने डीजल के उत्पाद शुल्क में 82 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258,प्रतिशत की वृद्धि की गई है 2 केवल पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार बार वृद्धि करके मोदी सरकार ने पिछले 6 सालों में 18 00 000करोड़ रुपए कमा लिया 3 तीन माह पहले lock-down लगाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बड़ा करके मुनाफाखोरी और जबरन वसूली की सभी हदें पार कर दी गई है 4 देश के नागरिकों के साथ छल करने एवं उनकी गाढ़ी कमाई की जबरन वसूली करने का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के भाव बहुत ही कम हुए हैं 5 मार्च 2020 में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई 5 मई 2020 को मोदी सरकार ने डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में ₹13 प्रति लीटर और पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की 7 जून 2020 से लेकर 29 जून 2020 तक 23 दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि की गई है पिछले साढे 3 महीने में भाजपा सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके देश के नागरिकों के जेब में डाका डालने का काम किया है जब कांग्रेस की यूपीए सरकार केंद्र में सत्तासीन थी तो कच्चे तेल का दाम 108 अमरीकी डालर प्रति बैरल था और आज लगभग 28 डालर प्रति बैरल पर आ गया है यानी इसके मूल्य में 70% की गिरावट है इसके बावजूद भाजपा पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं, इसलिए हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप 5 मार्च 2020 के बाद पेट्रोल डीजल के दामों एवं उत्पाद शुल्क में की गई सभी बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिए जाने का निर्देश दें और इस मुश्किल समय में इसका फायदा देश के नागरिकों तक पहुंच जाएं ज्ञापन देने वालों में
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान घोसी ,गगन श्रीवास्तव, इरशाद हुसैन, आशीष त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता ओबैदुर रहमान, रमा कश्यप, मोहम्मद रईस, शिव कुमार दुबे, अमरजीत सिंह,, छेदन घोसी, अजीबुश शान अली, आनंद गौतम, इबादुर्रहमान, भगवान दत्त यादव, तुलसी राम साहू, ओम प्रकाश सोनकर, त्रिवेणी लाल, खेम चंद्र, आदि उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें