*गोण्डा जनपद के मुजेहना क्षेत्र में वेवश विधवा महिला की मदद के लिए आये मुजेहना सहायता समूह*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा जनपद के धानेपुर थानाक्षेत्र के मजरा माधवगंज की रहने वाले ज्ञान दास उर्फ़ खूँटी की विधवा के जीवन में चल रही कठिनाइयों की खबरें प्रकाशित होने पर जहां एक तरफ प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि उदासीन बने रहे तो दूसरी तरफ लॉक डाउन के समय में लोगों की सहायता करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली टीम मुजेहना सहायता समूह के सदस्यों ने एक मिसाल कायम किया है।
उन्होंने लाचार बेबस महिला से मिलकर उनकी तकलीफों को करीब से देखा और जाना।
महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए सहायता समूह के लोगो द्वारा बच्चों के लिए एक अदद छत की व्यवस्था कराने के लिए एक कमरे का निर्माण कराये जाने का आश्वासन भी दिया है ।साथ ही महिला का बैंक खाते की डिटेल ली गयी है ताकि सामाजिक स्तर से जुड़ें लोग उनकी आर्थिक सहायता कर सकें।
सहायता समूह की इस अगुवाई में 5 हजार की प्रथम सहायता राशि रियाज अहमद निवासी माधवगंज ने महिला के बैंक खाते में ट्रान्सफर किया है तथा इसी क्षेत्र के रहने वाले सतीश तिवारी ने भी एक हजार रूपये की मदद प्रदान की है ।
समूह के सभी सदस्यों ने कहा है,की प्राप्त धनराशि से परिवार के लिए एक कमरे का निर्माण समूह की देख रेख में करवाया जाएगा।
टीम के सहयोग सदस्यों में सुफियान खाँ , हसीब नेता , जावेद अंसारी असार अहमद , बसपा नेता मसूद आलम खाँ इसरार गुरु जी दीपक यादव भगवान दीन पूर्व प्रधान माधवगंज आदि लोगों ने परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें