-*हज़रत यूसुफ शाह र. अ. हिन्दू मुस्लिम एकता मानव कल्याण ट्रस्ट रजि. के तरफ से लोगों को किया गया जागरूक*





             रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोोण्डा

तरबगंज गोंडा  संस्थापक / सचिव डॉ इंद्रजीत शर्मा अध्यक्ष खादिम अकबर हुसैन कोषाध्यक्ष डॉ एन .एस भदौरिया.मैं रहमान अली संगठन मंत्री आज  देशबासियो और समाज के सभी लोगों से एक अपील करना चाहता हूं कि जब भी कभी आपके आसपास के किसी व्यक्ति या पड़ोसी को क्वारोटाइन या आइसोलेशन के लिए ले जाया जा रहा हो तो उसकी वीडियोग्राफी करके उसे आपराधिक बोध जैसा अनुभव कराने का प्रयास ना करें बल्कि अपने घर के दरवाजे से, बालकनी से या छत से आवाज लगाकर, हाथ उठाकर, हाथ हिलाकर उनका उत्साह बढ़ाएं और कहें कि आप जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच में फिर से पहले जैसी जिंदगी शुरू करेंगे। उनके जल्द ठीक होकर घर वापसी के लिए शुभकामनाएं दें।
1. उनकी इज़्ज़त करें।
2. उनके लिए प्रार्थना करें।
3. उन्हें अच्छा पड़ोसी व मित्र होने का एहसास कराएं।
4. *Get Well Soon*  कहें
जिससे वह अंदर से मज़बूत होकर सबके साथ फिर से जुड़े।
ऐसा करने से उन्हें अच्छा लगेगा साथ ही आपको भी शांति प्राप्त होगी क्योंकि इस स्थान पर हम में से कोई भी हो सकता है।
बीमारी दवा से कम और मनोबल से ज़्यादा ठीक होती है। उसका मान सम्मान बढ़ाये इज्जत करे
एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाएं। ईश्वर से प्रार्थना करें सभी जल्दी ठीक हो अपने घर आये। सभी स्वस्थ रहें। सभी के जीवन में प्रेम और शांति की स्थापना हो। 
धन्यवाद। प्रवक्ता इसतकरुदीन उर्फ़ लल्लू, उपाध्यक्ष सिराज,दानिश हुसैन ,प्रचार प्रसार मंत्री आसिफ हुसैन, डॉ नबी मोहम्मद,राहुल सिंह, अमित सिंह रिंकू सिंह समस्त ग्रामबसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*