*गोंडा : उपजिलाधिकारी के आदेशों पर भारी पड़ रहा लेखपाल का मनमाना रवैया पीड़ितों ने लगाई जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार* *गोंडा उपजिलाधिकारीकेआदेशोंपर भारी पड़ रहा लेखपालकामनमाना रवैयापीड़ितों ने लगाई* *जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा : कटरा बाजार का मामला विकास खण्ड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत मथुरा का है,जहाँ ग्राम वासियों ने आम रास्ते की पैमाइश हेतु उप जिलाअधिकारी महोदय करनैलगंज को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर उन्होंने लेखपाल को पैमाइश का आदेश दिया किंतु लेखपाल की लापरवाही और मौजूदा ग्राम प्रधान की दबंगई उप जिलाधिकारी के आदेश पर भी भारी पड़ रही है।ज्ञात हो कि उक्त मार्ग से ग्राम पंचायत के लगभग 20 परिवारों का मुख्य निकास है व सड़क दो मजरों को जोड़ती है,परंतु लेखपाल की हठधर्मिता के विरुद्ध पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष उपस्थित होकर अतिक्रमण को हटवाने तथा मार्ग की पैमाइश करवाने की गुहार लगाई है देखना है कि क्या जिलाधिकारी महोदय के आदेश की भी इसी प्रकार से धज्जियां उड़ती है या उस पर कोई कार्यवाही होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें