*गोंडा : मुंबई से आया युवक सामाजिक दूरी व क्वारंटाइन ना होकर गाँव में घूम रहा था रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव गांंव किया गया सील*



          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा : मनकापुर  आयी रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र मनकापुर के बल्लीपुर गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।बताया जाता है की युवक मुंबई में रहकर नौकरी करता है और 4 दिन पहले ही मुंबई से अपने घर वापस आया था।
कुछ लोगों को कहना है की युवक घर आकर होम क्वारंटाइन ना होकर गाँव में घूम रहा था। जिसकी मोबाइल टीम ने जाँच के लिए सैम्पल लिया था। गुरुवार को आयी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं युवक में कोरोना पुष्टि होते ही क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव व उपजिलाधिकारी हीरालाल ने गाँव का जायज़ा लिया।
गाँव को फ़ायर विग्रेड टीम से सेनेटाइजर करा कर सफ़ाईकर्मी के माध्यम से दवाओं का छिड़काव करा कर सील कर दिया गया है। वहीं पुलिस युवक की हिस्टरी खँगाल रही है की युवक व उसके परिजन किससे किससे मिले हैं और गाँव में कहाँ कहाँ घूमा है सामुदायिक स्वास्थ्य की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर लिया है और गांव के लोगो को जागरूक किया गया हैl :

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*