*गोण्डा || बदनाम सामाजिक कार्यकर्ता के संरक्षण में झोला छाप डाक्टर लोगों के जीवन से कर रहा खिलवाड़*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा || देहात कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर कस्बे में झोला छाप डाक्टर द्वारा एक क्लीनिक में इलाज के नाम पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,डाक्टर द्वारा गलत इलाज कर देने के बाद लोगों के विरोध करने पर कुछ बदनाम सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा झोला छाप डाक्टर को संरक्षण दिया जा रहा है। आपको बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सुभागपुर में यह झोला छाप डाक्टर अवैध रूप से एक बंगाली क्लीनिक के नाम से अस्पताल खोल रखा है जहां ग्रामीणों को भर्ती कर इलाज करता है। ग्रामीणों ने बताया कि डाक्टर खुद कान से ऊंचा सुनता है जिस कारण उससे अक्सर गलती होती रहती है जिसका खामियाजा इलाज कराने वाले मरीजों व उनके घर वालों को भुगतना पड़ता है।
गलत इलाज के कारण यदि किसी ग्रामीण को कोई दिक्कत होती है और इस डाक्टर का विरोध करता है तो किसी पोर्टल चैनल के रिपोर्टर व उनके कुछ बदनाम सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंच कर झोला छाप डाक्टर को संरक्षण देकर मामले को शांत करा देते हैं। इन सामाजिक कार्यकर्ताओं से संरक्षण प्राप्त होने के कारण यह डाक्टर लाकडाउन में जहां जनपद की प्राइवेट अस्पताल व क्लीनिक बंद रहीं हैं वहीं यह डाक्टर अपना क्लीनिक धड़ल्ले से खोल कर लोगों का इलाज करता रहा है।और आज भी यह डाक्टर बिना किसी सुरक्षा के लोगों का इलाज कर कोरोना महामारी के फैलाव को बढ़ावा दे रहा है। डाक्टर व मरीजों के मुंह पर ना मास्क है और ना डाक्टर ने ग्लैप्स पहना है।अब बात रही कि यदि सामाजिक कार्यकर्ता के आंड़ में अवैध कार्य किया जाएगा लोगों का खून चूसा जाएगा तो क्या होगा देश की भविष्य।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें