*साइबर अपराध का मामला आया प्रकाश में*
. रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज (गोंडा)। साइबर अपराध में दिन उत्तरोत्तर होती वृद्धि से समाज़ में एक गलत संदेश जा रहा है वहीं गोंडा में साइबर अपराध का एक मामला प्रकाश में आया है। थानाक्षेत्र मोती गंज सीहांगावं निवासी सियाराम मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किया हैं ,कि कोई राहुल मिश्र के नाम सें फर्जी आई. डी. बनाकर उसको तथा उसके परिवार वालों को गाली दे रहा हैं ।लगातार अपमानजनक कमेंट कर रहा हैं ।जिसकी जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाने की मांग की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता सें संज्ञान लेते हुए जांच साइबर क्राइम को सौप दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी है,जिसमें जल्द ही असलियत का खुलासा होने की संभावना हैं।जांच की जानकारी होने पर दोषी व उसके परिजनो में खलबली का माहौल हैं,वहीं पीड़ित द्वारा दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही हैं। वास्तविकता की जानकारी तो जांच के बाद ही मालूम होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें