:*खाकी दास राम जानकी मन्दिर मेंं साधु सन्तोंं के साथ पहुंंच मंहत राम विलास वेदांती ने सांंसद गोण्डा को आरोपी के सामने ही दी क्लीन चिट प्रशासन रहा एर्लट पर*



मनकापुर ,गोंडा ।अयोध्या के कुछ साधु संतो ने मुझे बताये कि आप अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवा रहे हैं वही मनकापुर में खाकी दास राम जानकी मंदिर को तोडा जा रहा है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तोडवा रहै हैं। इसी को देखने के लिए आज मैं मनकापुर आया तो देखा कि यहां तो मंदिर तोडने के बजाय मंदिर का जीणोद्धार कराया जा रहा है। मैं इसके लिए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को बधाई देता हूं।





यह बाते गुरूवार को राम जन्म भूमि निर्माण के पुरोधा मंहत राम विलास वेदांती ने मनकापुर के रफी नगर में राम जानकी मंदिर पर लोगों से कही।



राम विलास वेदाती के साथ हनुमान गढी के मंहत राजू दास सहित कई संत गुरूवार को कार से चलकर मनकापुर सुबह लगभग सवा दस बजे पहुंचे।



उनके पहुंचते ही मनकापुर नगर के काफी संंख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गये। कोतवाल मनीष जाट व एस एस आई वीडी पान्डेय ने चारों तरफ से सुरक्षा का घेरा बना रखे थे लेकिन भीड ने घेरा तोडकर वहां पहुंच गयी।


वेदाती का लोगो ने किया स्वागतः
वेदाती को कार से उतरते ही राज परिवार की तरफ से कोट के प्रंबधक हरीश पान्डेय, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, नगर के चैयरमैन प्रदीप गुप्ता, सभासद वैभव सिंह, सालिक प्रधान, दिलीप तिवारी, कमलेश पान्डेय, रमेश चौधरी, ओम प्रकाश सोनी सहित क ई लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किये।





वेदाती ने मंदिर में किया दर्शनः
राम विलास वेदाती ने पहुंचते ही राज घराने द्वारा बनाये गये पुराने मंदिर में जाकर राम जानकी का दर्शन किया। इसके बाद मंदिर के परिक्रमा स्थल आदि को घूम घूम कर देखा।




धर्म शाला तोडने की शिकायत पर वेदाती वहां भी गयेः
सतीश कुमार, क ई लोगों ने वेदाती से शिकायत किये कि राजा कीर्तिवर्धन सिंह ने बाजार में बने धर्मशाला को तोड कर कीमती जमीन को बेचना चाह रहे है। इस पर वेदाती वहा भी गये तो राज परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले धर्मशाला था जो बहुत जर्जर था इसलिए गिरवाया गया है। भव्य धर्मशाला बनवाया जायेगा। यही नहीं राम जानकी मंदिर के पुजारी के रहने हेतु आवास व अन्य मंदिर का जीणोद्धार किया जायेगा।

महन्त वेदाती बोलेः महंत वेदाती ने कहा कि योगी एवं मोदी की सरकार में मंदिरों का जीणोद्धार किया जा रहा है। इसी क्रममें गोन्डा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंहमंदिर का जीणोद्धार करा रहे है जब मंदिर का जीणोद्धार होजायेगा तब मैं दोबारा इस जगह पर आऊंगा।


दोनों पक्षो में वेदाती के सामने जमकर हुआतू तू मैं मैः
सांसद बृजभूषण सिंह व कीर्तिवर्धन सिंह केदर्जनो समर्थकों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तू तू मै मैं करने लगे। सतीश कुमार ने अपने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग किया तो दूसरे पक्ष ने सतीश को राशन की काला बाजारी करने तथा गरीबो का अनाज गटक जाने का आरोप लगाये कोतवाल मनीष जाट ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।


कोतवाली के सामने कुछ लोगो ने वेदाती को रोकरकर सांसद पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाने लगे तो वेदाती ने कहा कि साक्ष्य के साथ दीजिए तो प्रकरण की उच्च अतरीय जांच कराऊंगा। इस मौके पर कोतवाल मनीष जाट, सीओ राम भुवन यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।



पैतीस मिनट तक रहा मनकापुर में अफरा तफरी का माहौलः
राम विलास वेदाती लगभग सवा दस बजे आये और बैठक की बात करके मात्र चालीस मिनट में वापस चले गये। ईस चालीस मिनट में मनकापुर बाजार का माहौल गर्म रहा एक तरफ भिटौरा व मेझरिया के लोग तो एक तरफ बाजार के तमामलोग रहे। बेदाती के चले जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*