*गोण्डा : चप्पलें कर रहीं डिस्टेंसिंग का पालन,प्रशासन लापरवाह*
जहाँ एक तरफ कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश शासन के तरफ से सख्त आदेश है कि कहीं भी अधिक भीड़ इकट्ठा न होने पाये, वहीं दूसरी तरफ परसपुर पुलिस व स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया की लापरवाही साफ-साफ नजर आ रही है। बताते चलें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परसपुर में रोजाना लगभग तीस,चालीस चप्पल सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नजर आते हैं। तथा बैंक में रुपया निकालने वाले सभी ग्राहक भीड़ इकट्ठा कर राम कहानी गाते नजर आते हैं।अगर बैंक के कर्मचारियों से पूंछा जाता है। तो कहते हैं कि हम लोगों के कहने पर कोई नहीं मानता है। तथा पुलिस प्रशासन ने कभी समझाने के बारे में सोचा भी नहीं। बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि अगर प्रशासन चाहे तो इस भीड़ की दूरी बनवाने में दिक्कत नहीं होगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें