*करनैलगंज - ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत नहीं रुक रहा घोटाला*



          रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोोण्डा

करनैलगंज (गोंडा) ।मनरेगा योजना के तहत धड़ल्ले से हो रहे घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान मनरेगा श्रमिको के खाते में धनराशि भेजकर कर उसे आहरित करवाकर बन्दर बांट कर लेते हैं। मामला विकास खण्ड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर का है। यहां के निवासी सतीश कुमार दुबे ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है, कि उसने मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में एक दिन भी काम नही किया है। और ग्राम पंचायत द्वारा उसके खाते में 2814 रुपये भेज दिये गये। इसकी जानकारी तब उसे हुई जब ग्राम प्रधान ने उसे फोन करके खाते से धनराशि निकालने का दबाव बनाना शुरू किया। एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि मामला गम्भीर है। जांच डीसी मनरेगा को सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*