करनैलगंज पुलिस ने फिर दिखाया मानवता घायल अवस्था में पड़े अज्ञात व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल।
करनैलगंज (गोंडा) करनैलगंज पुलिस ने फिर एक बार मानवता की मिसाल पेश किया। करनैलगंज - लखनऊ हाईवे मार्ग पर बुधवार की रात में एक अज्ञात व्यक्ति सरयू पुल के पास घायल अवस्था में पाया गया। रात में गस्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने सड़क पर पड़े व्यक्ति को देख कर गाड़ी को रोका तो वह घायल अवस्था में पड़ा मिला उसे तुरंत स्थानीय सीएचसी में लेजाकर भर्ती कराया तो चिकित्सक द्वारा उसे जिला अस्पताल गोंड रेफर कर दिया।इस मामले की सूचना डायल 112 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दिया गया। घायल व्यक्ति अपना नाम,पता बताने असमर्थ था ।अगर इस मामले की जानकारी किसी को भी चले तो तुरंत स्थानीय कोतवाली में सूचित करे।जिससे कि उनके परिजनों को सूचना मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें