*ट्रक पलटने के बाद राशन माफियाओं की खुली पोल*



            
      .       रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
 
मसकनवा गोण्डा।कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौर में गरीबों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन स्तर से जहां तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सरकारी राशन
यहां तक की अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही तमाम स्वयंसेवी संगठन व अन्य लोग गरीब परिवारों को भूखे पेट सोना न पड़े इसे लेकर राहत पहुंचाने में लगी है। 
रशीद





ऐसी विपत्ति की घड़ी में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के तहत संचालित कोटे की दुकानों से मनमानी व राशन के कालाबाजारी की शिकायत नहीं थम रही है। गरीबों का राशन बेंचकर अपना पेट भरने की कोशिश जारी है। ट्रक में लादते राशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात को मछमरवा गॉव के पास धर्म कांटा पर तौल करने के लिए ले जाए रहे 320 बोरी चावल राशन से भरी ट्रक पल्ट गयी।
स्थानीय लोगों ने सरकारी राशन के बोरे को देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और सरकारी राशन होने को बता रहे हैं। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद मामले में लीपापोती करने में जुटे रहे।





जिले के उच्चधिकारियों के फटकार के बाद मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर मनकापुर महेश प्रसाद पहुँचे लेकिन मामले को लेकर मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।मौके पर मामले को गंभीरता से लेना उचित नही समझे।योगी सरकार में बेखौफ राशन माफिया गरीबो के हक मार रहे हैं और इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता कि ये पहला मामला जनता के सामने आया है जबकि इस कोरोना संकट में कइयों बार इस तरह के खेल-खेला गया होगा।
वही पल्टे ट्रक से निकले सरकारी राशन के बोरे ने विभागीय अधिकारियों की पोल खोल रख दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*