*समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने नेताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे सौंपा ज्ञापन*


              रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान के नेतृत्व में माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया गया जिसमें मांग की गई कि बढ़ती महंगाई और निरंतर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर तत्काल रोक लगाई जाए जिससे किसान नौजवान और आम जनता को हो रही परेशानी से निजात मिले समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं और लखनऊ विधानसभा के सामने किए गए प्रदर्शन में पुलिसिया अत्याचार और बर्बरता पूर्ण कार्यवाही और फर्जी मुकदमे दायर किए गए हैं जिसका समाजवादी अल्पसंख्यक सभा घोर निंदा करती है और इन मुकदमों को तत्काल सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के ऊपर से वापस लिया जाए आज इस मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तस्लीम खान ने कहा कि अगर सरकार ने बढ़ती महंगाई और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर अत्याचार बंद नहीं किया तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अफजल खान जिला सचिव और सभासद मोहम्मद सलीम जिला सचिव अयाज खान डॉक्टर निजाम विधानसभा अध्यक्ष गौरव महबूब खान विधानसभा अध्यक्ष कटरा बाजार इस्माइल वेद विधानसभा अध्यक्ष करनैलगंज 





मोहम्मद अयूब खान नगर अध्यक्ष कटरा बाजार मोहम्मद इमरान खान मोहम्मद रईस खान मोहम्मद शाहिद खान अनीश बादशाह और बाबू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*