*अमीश देवगन के अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे समाज वादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन*



            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। न्यूज़ 18 समाचार चैनल के एंकर के द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती जिनको गरीब नवाज साहब भी कहा जाता है, उनके बारे में चैनल के न्यूज़ एंकर अमीश देवगन के द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा ने गोंडा में ज्ञापन सौंपा।मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मुस्लिम से अधिक हिंदू दर्शनार्थी जाते हैं ,सर्व समाज में उनकी मान्यता है ऐसे में उक्त न्यूज एंकर के द्वारा इस तरह की टिप्पणी से सभी समाज के लोग बहुत ही आहत महसूस कर रहें है और इस विषय मे कार्रवाई की मांग करते हुए गोंडा जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अफजल खान के साथ ज्ञापन देने वालों में सलीम सभासद (जिला सचिव अल्पसंख्यक सभा ) तस्लीम खान (प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा) मोहम्मद शाहिद खान मोहम्मद रईस खान,अयाज खान, डॉक्टर निजाम इन लोगों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*