*गोंडा के तिवारी पुरवा गांव में तेंदुए की दहशत फैली*




            रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोोण्डा

गोंडा जिले में बेलसर ब्लाक के तिवारी पुरवा में अचानक तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है। बेलसर ब्लाक के सिस‌ई पूरे तिवारी पुरवा में गुरुवार रात करीब आठ बजे के आसपास गांव के किनारे पर तेंदुआ दिखने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 
मिली जानकारी के मुताबिक रात के करीब दस बजे होंगे कि गांव के किनारे पर बसे विद्याधर तिवारी को अपने घर के किनारे पर किसी जानवर की आहट हुई। जब उन्होंने ने टार्च जलाकर देखा तो तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही ग्रामीणों को घर के बगल तेंदुआ होने की सूचना दी। ग्रामीणों ने गुट बनाकर उसे घेरने की कोशिश की लेकिन वह जंगल की तरफ भाग निकला क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पूर्व भी देखा गया था। लेकिन छुट्टा जानवर के आशंका में किसी ध्यान नहीं दिया। उन लोगों का मानना है कि गांव के आसपास जंगल होने से वह कहीं छिपा हुआ है। ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने अपने क्षेत्र में तेंदुए के होने की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी है। पूरे क्षेत्र तेंदुए की दहशत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*