वर्षों से नही मिली गौआश्रय केंद्र संचालित करने के लिए भूमि: प्रदेश सरकार से संस्था के लिए सहयोग की उठाई मांग


           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।
जिले में छुट्टे मवेशियों की भरमार है।जो प्रदेश के साथ जिले के किसानों की खेती प्रभावित कर रहे हैं।पहले गायों,मवेशियों का आदर और सेवा के साथ पूजा भी की जाती थी लेकिन अब निरादर और अपमान दोनों हो रहा है।जिससे अपने देश की संस्कृति को असहनीय क्षति होती जा रही है।बिना गौशाला के प्रदेश अपूर्ण है।प्रदेश सरकार ने हजारों गौआश्रय केंद्र खोलवाए लेकिन जिसका निजी गौआश्रय केंद्र खोलने का आदेश था वह सिर्फ कागजों में खानापूर्ति हो रही है।
वजीरगंज के ग्रामसभा विरहमतपुर में कलावती गौ सेवा संस्थान खुला है लेकिन न तो सरकार द्वारा कोई सहयता मिल रही है, लेकिन क्षेत्र के अजाकत्वों के साथ प्रधान प्रतिनिधि जावेद अहमद गौशाला संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कलावती गौ सेवा संस्थान खोलने का आदेश अगस्त 2015 में सोसाइटी से रजिस्टरीकरण का पत्रावली  संख्या एफ(41720) कलावती गौ आश्रय केंद्र के नाम से संचालित करने का आदेश पारित किया गया था लेकिन अबतक गौ आश्रय केंद्र संचालित करने के लिए पूर्णतय: भूमि तक नहीं उपलब्ध करायी जा सकी।
वजीरगंज विकास खंड के ग्रामसभा विरहमतपुर के छेदी लाल और कलावती देवी डीएम को दिए गए निवेदन पत्र से अवगत कराया है कि जब से गौ आश्रय केंद्र संचालन का आदेश पारित हुआ है तभी से वे अपने फूस के घर में लगभग 20 छूट्टे गायों को पकड़ कर सेवा कर रहे हैं।गौ आश्रय केंद्र खोलने के लिए कई बार प्रयास किए लेकिन ग्रामसभा प्रधान व कुछ अराजकतत्वों द्वारा केंद्र का संचालन नही हो सका, बावजूद अपने घर पर ही गौ सेवा कर रहे हैं।उन्होने डीएम से निवेदन किया कि ग्रामसभा विरहमत पुर में गाटा संख्या (203) गौचर भूमि है उसी में गौ आश्रय केंद्र संचालित करायें और अराजकतत्वों पर कार्यवाई की जाए जिससे गौ सेवा सुचारु रुप से संचालित हो सके और क्षेत्रों में खेती प्रभावित कर रहे छुट्टे मवेशियों को भी पकड़कर उनकी सेवा की जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*