*भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोग हो रहे परेशान बिजली की आँख मिचौली का खेल दिन रात चलता रहता है*


              रिपोर्ट सुुुरेश कनौौजिंया गोोण्डा

गौण्डा। जून माह में पड़ रही भीषण गर्मी जहां एक तरफ लोग गर्मी से परेशान है,वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। अघोषित कटौती की समस्या सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में है। जहां बिजली की आंख मिचौली का खेल दिनभर चलता ही रहता है। बताते चलें कि विकासखंड बभनजोत क्षेत्र के सब स्टेशन धारीघाट से अन्य गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन बीते कुछ दिनों से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की तपती हुई धूप और भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में हम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बताया गया कि उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली कटौती का आलम यह है कि मामूली हवा का झोंका आते ही गांवों की बिजली बंद कर देते हैं। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग के अफसरों ने दावा किया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली मिलेगी लेकिन यह दावा एक दिन भी पूरा नहीं हो सका उपभोक्ताओं को बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है वहीं दोपहर को पता ही नहीं चलता कब आती है कब चली जाती है, इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी लोगों को काफी परेशान किए हुए हैं। आपूर्ति का कोई समय नहीं है। कब आए और कब चली जाए इसका कोई भरोसा नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*