*अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर कोरोना से बचाव के तहत लोगो को किया जागरूक*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा ।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते सामाजिक दूरियों को देखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन को जागरूक किया।वही डॉ तोगड़िया जी ने अपने विचारो को रखते हुए कहा कि कॉविड 19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हम सभी को निर्देशों का पालन कर इस कोरोना से जंग जितना है और (पी डी यू) व (आई टी आई) के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय युवा कासौधन महासभा के (प्रदेश अध्यक्ष) हरीश गुप्ता जी ने भी अपने विचारो को रखते हुए कहा कि अपने आस - पास साफ सफाई का ध्यान दें और बाहर से जब घर को आये तो अपने हाथो को सेनिटाइज करे और सुरक्षित रहें।जैसे इस वैश्विक महामारी के चलते जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना बीमारी से रक्षा करने वाले उन डॉक्टरों ,पुलिस प्रशासन ,सफाई कर्मी व सामाजिक संगठनो का सम्मान करते है ।"कोरोना को हराएंगे और देश को बचाएंगे" । नारो के साथ अपील किया कि घर पर रहे सुरक्षित रहे व मास्क का जरूर प्रयोग करे ।
दूसरी तरफ शीतला प्रसाद जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आपको कोरोना बीमारी जैसी लक्षण दिखे तो तुरंत अपने डॉक्टरों से सलाह लेकर दवा ले।खुद उपचार ना करें।
और फूलचंद कसौंधन जिला महामंत्री का कहना है कि कोरोना एक ऐसी बीमारी है जो " यह देखे न राजा रंक फकीर" ।इस कार्यक्रम में शीतला प्रसाद,श्रीकांत,अविनाश,मुकेश,लक्ष्मीकांत,फूलचंद कसौधान,हरीश गुप्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें