रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
तहसील क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने विद्यालय में ट्रेड की छात्राओं द्वारा निर्मित मास्क उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री रमापति शास्त्री को भेंट किया। मंत्री ने मास्क स्वयं पहना तथा क्षेत्र से आए लोगों को वितरित भी किया मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं बधाई के पात्र हैं उन्होंने उत्तम कोटि का मास्क बनाया है यह मास्क कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाने का कार्य करेगा।
वहीं श्री शास्त्री जी ने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह से विभागीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा ऐसे सामान्य वर्ग के छात्रों को जो छात्रवृत्ति से वंचित है उन सब को छात्रवृत्ति शीघ्र प्रदान किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें