*मुख्यमंत्री का जिला अस्पताल निरीक्षण पड़ गया कुछ मरीजों पर भारी*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे जिसके वजह से आज कई मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी जिनमे से कुछ की हालत ज्यादा ही गंभीर थी। आज जिला अस्पताल के बाहर गंभीर रूप से बीमार और बुजुर्ग महिला को रोक दिया गया महिला के परिजनों ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है जिसके वजह से उनको यहां जिला अस्पताल तक पहुंचने में बहुत समस्या हुई और कई जगह उनको रोका गया महिला को रिक्शे पर ला रहे उनके पुत्र ने जब पुलिसकर्मियों से कहा कि मरीज बहुत गंभीर स्थिति में है उसी समय अचानक एसपी गोंडा वहां पर पहुंचे और उन्होंने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए उसको गेट के अंदर जाने दिया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक आधे घंटे पहले कर्नलगंज के सरैया से आए एक वृद्ध मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उस मरीज की किसी ने सुध नहीं ली कुछ देर बाद मरीज की हालत गंभीर हो गई मरीज की हालत गंभीर होता देख परिजनों ने डॉक्टर से उसको लखनऊ के लिए रेफर करने को कहा और एंबुलेंस की मांग की लेकिन उससे कहा गया कि एंबुलेंस नहीं है और ना ही मिल पाएगी परिजनों ने कहा कि जब सुबे के मुखिया गोंडा आ रहे हैं तब यह हाल है तो बाद में क्या होता होगा। परिजनों का आरोप है कि उसको जिला अस्पताल में किसी भी कर्मी के द्वारा अटेंड नहीं किया गया और उसको सही उपचार नहीं दिया गया वह अपने निजी वाहन से अपने मरीज को लखनऊ ले जाना चाह रहा था उसकी भी अनुमति उसको नहीं दी गई जिला अस्पताल प्रशासन मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर इतना ज्यादा सतर्क था या बहुत कुछ वहाँ पर ऐसा था की उसको छिपाया जा रहा था या छिपाया गया प्रशासन के द्वारा या फिर ये लापरवाही है वो भी तब जब मुख्यमंत्री वहां पर स्वयं निरीक्षण के लिए आने वाले थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के आगमन के समय जिला अस्पताल में मौजूद मरीजों के रिश्तेदारों और तीमारदारों को एक जगह एकत्रित करके अलग बैठा दिया गया जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया कम क्षेत्र वाले जगह में ज्यादा लोगों को बैठाने की भी शिकायत कुछ मरीजों के तीमारदारों रिश्तेदारों ने की
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें