कोलड्रिंक पीना हो सकता है जानलेवा: सील पैक स्प्राइट के बाटल में मिला कंडोम और जलजीरा
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा।
एक तरफ पिछले कई महीनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जनता जूझ रही है वहीं स्प्राइट के फैक्ट्री वाले भी जानता की जान लेने पर उतारु हो गए हैं। स्प्राइट के दो सौ एमएल के दो बाटल में कंडोम और एक में जलजीरा का पाउच मिला जिसे देखकर ग्राहक और दुकानदार दोनों के होश उड़ गए। इसी तरह स्प्राइट की दर्जनों बाटल में जहरीले पदार्थ पाये गये लेकिन दुकानदार बिना कुछ सोचे समझे सभी बाटलों को तोड़कर फेंक दिया।आखिरकार किसी के कहने पर उसने एजेंसी के कस्टमर केयर पर शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।दुकानदार ने बचे हुए दोनों बाटल को सुरक्षित रखा हुआ है।
मामला वजीरगंज विकासखंड के वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर स्थित जमलापुर चौराहे का है।जहां साधू वर्मा ने इसकी एजेंसी ले रखी है।वह क्षेत्र के लगभग आठ किलोमीटर की रेंज में इसका सप्लाई कर रहा है।करीब एक सप्ताह के पहले उन्ही से स्प्राइट लिया गया था।दुकानदार वीके जलपान गृह जमला पुर ने कहा कि एक ग्राहक को यही बाटल दे रहा था लेकिन जब निगाह बाटल के अंदर रखे गये कंडोम और जलजीरे की पुडिये पर पड़ी तो ग्राहक को दिखाकर वापस कर दिया और बाटल अपने पास रख लिया।उन्होने बताया कि हमारे यहां आने वाले सभी ग्राहकों को कोलड्रिंक देना बंद कर दिया गया है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में फैली हुई है।
:संदेह की आशंका में जी रहे ग्राहक-कोरोना वाइरस और इस बाटल में पाये गये जहरीले वस्तुओं के बीच ग्राहकों में आशंका फैल गई है।जिससे कोई कोलड्रिंक खरीदने को राजी नहीं है और जो कोलड्रिंक का उपयोग कर चुके हैं वह पूरी तरह दहसत में हैं।प्रवीण पांडेय,सतीष,मनोज,सुधीर पांडेय, संतोष और प्रधान रामबरन हमेत कई लोगों का कहना है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होऔर स्प्राइट की कोलड्रिंक बंद हो यदि ऐसे कोलड्रिंक के बाटल में जहरीला पदार्थ मिलता रहा तो जनहित पक्ष में सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें