गोंडा : अपराधियों का गढ़ बना परसपुर थाना क्षेत्र*गोंडा : अपराधियों का गढ़ बना परसपुर थाना क्षेत्र*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा : यहां पर पीडितों को धमकाया जाता है,तथा अपराधियो के हौसले बढ़ाये जाते हैं। इस गठबन्धन की वजह से पीडितों को न्याय नहीं मिल रहा है।प्रशासन की इसी लापरवाही की वजह से क्षेत्र में अपराधियों के अन्दर का भय लगभग समाप्त हो गया है। जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। जहां इनके दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक है। जिसका साक्ष्य लगातार देखने को मिल रहा है ।
मामला ग्राम व पोस्ट घासीपुरवा रुदौली का है जहां के निवासी इन्द्रपाल सिंह तथा हरिपाल सिंह खज्जन की पहले से कुछ जमीनी रंजिश चल रही थी। परन्तु किसी को क्या पता था कि यह जमीनी रंजिश एक दिन फौजदारी करा देगी। परिजनों के कहने के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे के दरम्यान इन्द्रपाल सिंह गन्ने की पड़ताल कराके घर आये थे। इसी बीच हरिपाल सिंह(खज्जन ) के पुत्र अंकुर सिंह आकर इन्द्रपाल सिंह को गाली देने लगे,जवाब में एक दो गाली इधर से इन्द्रपाल सिंह ने भी दिया,उसके बाद इन्द्रपाल सिंह घर में जाने लगे ,कि इतने में अंकुर सिंह पुत्र हरिपाल सिंह(खज्जन ) ने दौड़कर इन्द्रपाल सिंह पर फरसे से वार कर लहूलुहान कर दिया ,जिससे इन्द्रपाल सिंह को काफी चोट आई और वह गिर पड़े। तब तक विजय सिंह पुत्र कन्हैया सिंह रूपेष प्रताप सिंह (अमित)पुत्र वृजपाल सिंह,संदीप पुत्र हरिपाल(खज्जन) सिंह, आदि लाठी लेकर दौड़ते हुए इन्द्रपाल सिंह के घर में घुस गये,तथा लहूलुहान इन्द्रपाल सिंह पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे।
जब तक इन्द्रपाल सिंह के परिजनों को जानकारी हुई दौड़े,तब तक विपक्षी मार कर भाग चुके थे। मौके पर मौजू इन्द्रपाल सिंह की लड़की रिचा ने इन्द्रपाल की खोपड़ी जो कि अधिक चोट की वजह से फट कर लटक गई थी हिम्मत कर के दुपट्टे से बांधा, तथा परिजनों ने थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई,पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर भेजा। जहां से पीड़ित को जिला अस्पताल गोण्डा रिफर किया गया । परन्तु हालात बेकाबू है। जनपद के डाक्टर जी जान से प्रयास में लगे हैं। वहीं इस सन्दर्भ मे चौकी प्रभारी लाल साहब सिंह से पूछने पर प्रभारी शाहपुर ने बताया दीवान से पूंछिए। थानाध्यक्ष परसपुर से जब इस सन्दर्भ में बात किया तो थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि अभी मैं बाहर हूं थाने पर नहीं हूं धारा बता नहीं पाऊंगा परन्तु रिपोर्ट दर्ज हुई है । अब देखना यह है कि इस मामले पर परसपुर पुलिस कार्रवाही करती है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें