*करनैलगंज - दहेज की मांग को लेकर एक नवविहाहित की हत्या*



            रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोण्डा


करनैलगंज(गोंडा)। दहेज की मांग को लेकर एक और नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में 7 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
 घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा नादी पुरवा की है। यहां शुक्रवार की देर शाम एक नव विवाहिता का शव उसके कमरे में पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता के पिता रामदीन निवासी ग्राम छितौनी थाना करनैलगंज ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी बेटी सुमन 22 वर्ष की शादी मई 2018 में नादीपुरवा निवासी बालक राम के पुत्र भोला के साथ की थी। लगातार उससे दहेज की मांग की जा रही थी। 
मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति भोला, ससुर बालक राम, सास मैनादेवी, जेठ इंद्रपाल व जेठानी, देवर विनोद, ननंद जनक लली के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*