*अयोध्याधाम। वामपंथी दलों के आह्वान पर अयोध्या नगरी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर इकाई अयोध्या की ओर से प्रमुख कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। ज्ञापन लेने किसी अधिकारी के न आने पर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन डाक के जरिए भेजा गया*



           
            रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
   धरना देने वालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव संपूर्णानंद बागी, खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष का, अखिलेश चतुर्वेदी , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अयोध्या के ब्रांचमंत्री बृजेंद्र श्रीवास्तव व नौजवान सभा के का, राज कपूर मौजूद रहे। धरना देने वालों ने मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया। महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजे गए ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि वापस लेने, कानपुर बालिका संरक्षणगृह में बालिकाओं के साथ हुए उत्पीड़न की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, किसानों- मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ - साथ सभी गरीबों के खाते में ₹7500 प्रतिमाह भेजने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अयोध्या जनपद में लगातार धारा 144 लागू करके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है, ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से धारा 144 हटाई जाए तथा जनहित में उठाई जा रही आवाज  दबाना बंद किया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*