*पुलिस चौकी नियावाँ थाना उमरीबेगमगंज का किया गया उदघाटन*
गोण्डा डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा राजकरन नैय्यर के द्वारा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुये पुलिस चौकी नियावाँ थाना उमरीबेगमगंज का उदघाटन किया गया | उदघाटन कार्यक्रम में डीआइजी डा0 राकेश सिंह द्वारा चौकी निर्माण में जनता के सहयोग की सराहना की गयी तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों से सेवाभाव से कार्य कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण की बात कही गयी | डाआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा कहा गया कि पुलिस चौकी स्थापित हो जाने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी एवं चौकी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र में प्रभावी रुप से भ्रमणशील रहकर अपराधियों के विरुद्द आवश्यक कार्यवाही करते हुये अपराध के स्तर को निम्नतम स्तर पर लाया जायेगा तथा कानून व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा| समाजसेविका ममता शुक्ला द्वारा डीआईजी डा0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा राजकरन नैय्यर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया | उदघाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर प्रसाद,थाना प्रभारी उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्य समाजसेवी नागरिक उपस्थित रहे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें