अटैक आने से अधेड़ महिला की हुई मौत
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भंभुआ गोण्डा ।।
बी0 सी0 संचालक द्वारा छियासठ हजार रुपए गमन करने से सदमे में आयी महिला । बीते चार दिन पहले आया अटैक ।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम ।
मामला स्थानीय थाना करनैलगंज के ग्राम पंचायत नकार का है, यहाँ के निवासी हनुमान प्रसाद पांडेय ने अपनी पत्नी सुशीला देवी (40 वर्ष) , इलाहाबाद बैंक की शाखा भंभुआ के निकट ताले पुरवा में बी0 सी0 संचालक विनोद कुमार गौतम के द्वारा बचत खाता खोलवाया था । बिगत दिनों महिला ने अपने खाते में पचास हजार रुपये जमा किये थे । जब बी0 सी0 संचालक द्वारा ग्राहकों के करोड़ो रूपये गमन करके फरार हो जाने की सूचना महिला को मिली तो उसने अपना खाता तथा अपने पुत्र दींन दयाल का खाता इलाहाबाद बैंक करनैलगंज में चेक करवाया तो उसे पता चला कि उसके पुत्र दींन दयाल के खाते से सोलह हजार रुपए तथा मृतका सुशीला देवी के खाते से पचास हजार रुपये गायब है । जिससे महिला को सदमा आ गया ,और उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई । मृतका के पति ने बताया कि घर मे बेटी की शादी होनी है जिसके लिए पैसे जमा किये गए थे । महिला की अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें