*बेटी की शादी हेतु इक्कट्ठा पैसे को बीसी संचालक ने हड़पा,केश दर्ज, हो सकता है बड़ा खुलासा*



           रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत जहँगीरवा(नए पुरवा) निवासी राजिना ने  क्षेत्र के बीसी संचालक के विरुद्ध धोखे से उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लेने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। राजिना पत्नी रज्जन अली ने कोतवाली में इलाहाबाद बैंक के भभुआ में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विनोद कुमार गौतम  पर  आरोप लगाते हुये कहा है कि, वह अपने खाते का बैलेंस चेक करने सेंटर पर गई थी जहां पर बीसी संचालक विनोद कुमार गौतम द्वारा खाता चेक करने के बहाने कई बार अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 530386 रुपया उसके खाता संख्या 59119332378 करनैलगंज स्थित इलाहाबाद बैंक में है से निकाल लिये। इस ठगी की जानकारी उसे 11 जून को तब हुई जब  वह इलाहाबाद बैंक की करनैलगंज शाखा में अपना बैलेंस चेक  करवाने आई। जिसमें पता चला कि बीसी संचालक विनोद ने पैसे को अपने किसी रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कर दिया इस मामले की जानकारी होते ही पीड़िता बैंक में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। क्योंकि उसने अपनी बेटी की शादी के लिये एक-एक पैसे इकट्ठा किये थे,और मिली जानकारी के मुताविक इसी जून महीने में उसकी लड़की की शादी होनी थी।सूत्रों की मानें तो आरोपी बीसी संचालक विनोद के विरुद्ध इस तरह क्षेत्र के दर्जनो खाताधारकों ने धोखाधड़ी करके पैसे हड़पने की शिकायत की है। और यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हुई तो बड़ा खुलासा हो सकता है। मामले में बीसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अब सवाल उठता है कि, क्या इतने बड़े पैमाने पर की गई धांधली का मास्टर माइंड अकेले विनोद ही है या,उसे किसी और का भी वरदहस्त प्राप्त है। तथा बीसी संचालक के ठगी का शिकार हुई महिला राजिना सहित अन्य पीड़ितों द्वारा मेहनत से कमाकर जमा किये गये पैसे की वापसी कब,कैसे तथा किस तरह होगी यह आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*