*प्रधान की गिरफ्तारी नही,तो धरने पर बैठेगा पत्रकार संघ*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मोतीगंज।।गोंडा।।धमकी को लेकर जहां पत्रकार का परिवार डरा हुआ है !वहीं आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है ! प्रशासन के इस रवैये से जिले के पत्रकार संघ ने आक्रोश जताया है !लोगों ने डीएम को ग्यापन सौंपा है !
पड़री कृपाल सहित कई विकास खंडों के गौ शालों की हकीकत जानने के लिए जिले के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यच्छ कैलाश नाथ वर्मा ने अभियान चलाया था !कई विकास खंडों की गौशालाओं में पंड़री कृपाल के बेसिया चैन गांव की गौशाला की हालत दयनीय मिली गौशाला के भीतर का दृश्य दिल को दहला देने वाला था पूरा परिसर दुर्गन्ध से भरा था !सामने पड़े गाय के शव को कुत्ते नोच कर खा रहे थे ! जगह जगह पर हड्डियां बिखरी पड़ी थीं !इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार ने खबर को प्रमुखता से छापी थी! मामले को लेकर प्रधान ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली !शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी तक नही की !गिरफ्तारी के नाम पर प्रशासन कभी आश्वासन तो वहीं आनाकानी करता रहा ! कार्यवाही न होने पर पत्रकार आक्रोशित हो उठे !डीएम कार्यालय पहुंच कर सम्बंधित मामले में डीएम को सम्बोधित ग्यापन सौंपा !
गिरफ्तारी नहीं तो होगी धरना प्रर्दशन
प्रधान की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है!
तहसीलों में आज दूसरे दिन भी पत्रकारों ने डीएम को संबोधित ग्यापन देने का सिलसिला जारी रखा !सभी तहसीलों के पदाधिकारियों ने ग्यापन दिया ! तहसील सदर के अध्यच्छ ओम शर्मा ने कहा कि प्रशासन यदि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नही करता तो पत्रकार धरना प्रदर्शन करेंगें ! बजरंग त्रिपाठी, आर के मिश्रा,चंद्र गुप्त मौर्य, संदीप अवस्थी,राजेन्द्र तिवारी ,जगत अग्रवाल,मनोज वर्मा,आर सी पांडेय, प्रमोद, सुरेश,शर्मा, उमेश श्रीवास्तव,हरीश गुप्ता,कृष्ण कुमार यादव,अशोश कुमार सिंह,राजेश गुप्ता रहे !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें