*कटरा बाजार - जमीनी विवाद के कारण एक महिला की गला दबा करकी गईहत्या*
करनैलगंज (गोण्डा)। कटरा थाना क्षेत्र में एक महिला की जमीन के विवाद को लेकर गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना की तहरीर मृतका के पति ने थाने पर चार लोगों के विरुद में दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कटरा थाना क्षेत्र के खेमपुर करिया पुरवा मौजा मुराइन पुरवा निवासी राम देवी पत्नी राजेश्वर प्रसाद मौर्या की गुरुवार की देर शाम को पहले मारा पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। देर शाम को जब महिला के पति मजदूरी कर के घर आये तो देखा कि लाश रस्सी से बंधी पड़ी हुई है। इस पर शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पति राजेश्वर प्रसाद मौर्य ने बताया कि उस के ससुर के कोई औलाद नही थे। उनके मरने के बाद जमीन उस की पत्नी के नाम पर आ गई। जमीन को लेकर कई बार वही के लोगो से विवाद पहले भी हो चुका था। बीते 10 जून को भी जमीन को लेकर ही रमेश ,ननकई, राम नवाज से झगड़ा हुवा था। जिस की सूचना पुलिस को दी गई थी। गुरुवार की देर शाम को कटरा की पुलिस घटना के सम्बंध में छान बीन करने गई थी। उस के जाने के बाद वही के कुछ लोगो घर मे घुस कर पिटाई की फिर गला दबा कर हत्या कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। सीओ कर्नल गंज कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें