*पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक की अगवाई में राष्ट्पति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को सौंपा*

          रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
मनकापुर, गोंडा ।पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामविशुन आजाद की अगवाई में मंहगाई रोकने औऱ पेट्रोल डीजल के दाम घटाने की मांग को लेकर राष्ट्पति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को सौंपा ।
जन कल्याण कारी सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करती है, परंतु जबसे भाजपा की सरकार आयी है, इनकी जन विरोधी, किसान विरोधी, एवं गरीब विरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। देश की जनता कोरोना जैसी भयंकर महामारी से जूझ रही है, ऐसे समय में डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि से देश कमर तोड़ महंगाई बढ़ेगी, जिससे समाज के सभी वर्ग, किसान, छोटे उधोग, गरीब, और मध्यम वर्ग बुरी तरीके से प्रभावित होंगे। जब एक तरफ अंतरराष्ट्रिय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट हो रही है, ऐसे समय में तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होना देश का दुर्भाग्य है।
आज समाज वादी पार्टी विधान सभा मनकापुर (गोंडा )भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णय की निंदा करती है और डीजल और पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि को जनहित में वापस लेने की मांग किया।
पूर्व विधायक मनकापुर राम बिसुन आजाद ,विजय आजाद अधिवक्ता हाईकोर्ट, बलराम यादव विधानसभा अध्यक्ष,अलीम प्रधान, सिद्धार्थ सिंह, मयंक सिंह अफजल उस्मानी, पप्पू पांडे, जय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश यादव ,यासीन नेता, अर्जुन यादव, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*