अनियन्त्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, गम्भीरवस्था में रेफर
करनैलगंज/गोण्डा- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा-लखनऊ हाइवे पर एक अनियन्त्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बाराबंकी कोठी निवासी सन्दीप सिंह परसपुर अपने ससुराल से दो अन्य लोगो के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। और वह गोण्डा लखनऊ हाइवे स्थित भलीयन पुरवा के पास पहुँचे थे तभी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियन्त्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया तथा बाइक सहित नीचे गिर गया। फिलहाल उसके साथ बाइक पर बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित बच गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो व 108 की मदद से घायल सन्दीप को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया।इसी दौरान घटना की सूचना पाकर एसआई बृजेश कुमार गुप्ता भी अपने हमराही गिरिजाशंकर को लेकर मौके पर पहुँच गये,और ट्राली ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें