*भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और चीन द्वारा भारतीय सेना के जवानों पर कायराना हमले के विरोध मे सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत चीन सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए कायराना और घातक हमले के परिणाम स्वरूप शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया इसके बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल की कीमतों पर विरोध प्रकट किया ज्ञातव्य हो कि विश्व बाजार में पेट्रोलियम के दाम लगातार गिर रहे हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत किसी भी प्रकार से 30 से ₹40 प्रति लीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए किंतु मौजूदा जनविरोधी सरकार लगातार जनता पर महंगाई का मार थोप रही है। पार्टी ने धरना देकर एक मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया और मांग की गयी कि हत्या में सभी शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को एक करोड रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी पेट्रोलियम की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लिया जाना तथा उनको जीएसटी के दायरे में लाया जाए। ज्ञापन देने वालों में रामकिशोर, सत्यनारायण त्रिपाठी,जमाल खान, सुरेश त्रिपाठी,एसपी मिश्रा,राजीव सिंह, गुरुप्रसाद, तिलक राम प्रजापति, इत्यादि लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें