*खबर का असर: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*
तरबगंज गोण्डा। तरबगंज थानाक्षेत्र में हुए पत्रकार पर जानलेवा हमले की रिर्पोट तरबगंज पुलिस पंजीकृत नही कर रही थी और पीड़ित पत्रकार नौदिनो से थाने के चक्कर काट रहा था।जिसकी खबर "पत्रकार पर हुआ हमला" शीर्षक से चली खबर का असर हुआ।खबर को संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस ने गोण्डा पुलिस को कार्यवाही कर रिर्पोट देने का निर्देश दिया जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ।
बताते की तरबगंज थानाक्षेत्र जमथा गाँव निवासी पत्रकार शिवराम पाण्डेय पर बीते 02/06/2020को दिन में लगभग1बजे के करीब जब बाजार से पेट्रोल लेने पेट्रोल पम्प पर जारहे थे की राष्ते मे पकड़ी बाजार चौराहे पर दबंगो ने घेर कर जानलेवा हमला कर दिया जब बाजार के लोग इक्टठा हुए तो दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये जिसकी शिकायत पीड़ित पत्रकार ने तरबगंज थाने में किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और दबंग बराबर जानमाल की धमकी देते रहे कार्यवाही ना होते देख "पत्रकार पर हुआ हमला" शीर्षक से चली खबर का हुआ असर यूपी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गोण्डा पुलिस को कार्यवाही कर आख्या देने का निर्देश दिया है।जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें