*डीएम साहब *हमारी भी सुन लो कोई नहीं सुनता कहां जाएं डी एम साहब *एसडीएम सदर बोले जल्द विकलांग* *हीरालाल को दिलाई जाएगी मदद*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा। जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल लगातार ग्राम विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहते हैं कि अपने अपने ग्राम पंचायत में पहुंचकर विकास कार्य तेजी से कराएं पर कुछ गांव में ऐसे गरीब लोग विकास से वंचित हैं जो आप जानकर हैरान हो जाएंगे बताते चलें कि विकासखंड पंडरी कृपाल अंतर्गत चिलबिला खत्तीपुर के शुक्लन पुरवा गांव की रहने वाले विकलांग हीरालाल शुक्ला पुत्र राम तीरथ शुक्ला का कच्चा मकान बरसात के कारण गिर गया जिससे विकलांग हीरालाल काफी परेशान है और जब बरसात होती है तो पानी उनके सिर पर गिरता है आर्थिक सहायता पाने के लिए उन्होंने कई अधिकारियों के चौखट भी खटखटाया पर विकलांग हीरालाल का सुनने वाला कोई नहीं मिला जिसको लेकर विकलांग हीरालाल काफी परेशान है आखिर सुने तो कौन सुने इस सारे मामले को लेकर जब उप जिला अधिकारी सदर वीर बहादुर यादव से बात की गई तो उन्होंने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है तत्काल हीरालाल की मदद कर लाभ दिलाया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें