*कोरोना पॉजिटिव आने के चौबीस घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस ,सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से किया जवाब तलब*
रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा*
गोंडा: कोरोना महामारी के भय से जहां पूरे समाज में दहशत है। वहीं जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह निरंकुश नजर आ रहा है। करनैलगंज क्षेत्र के दो युवकों में कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी उनके गांव नहीं पहुंचा और न ही दोनों युवकों को उनके घर या गांव से हटाकर आइसोलेशन में भेजा गया। ग्रामीणों द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी जा रही मगर जिले से एक अदद एंबुलेंस उनके गांव तक नहीं पहुंची। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कचनापुर डीहा में एक 32 वर्षीय युवक 4 जून को दिल्ली से आया था। 20 जून को उसका कोबिड19 का सैम्पल भेजा गया था। दूसरा 22 वर्षीय युवक इसी ग्राम पंचायत के मजरा बसुहा का है। 16 जून को कश्मीर से आया था। उसका भी कोविड 19 का सैम्पल 20 जून को भेजा गया था।दोनो में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। दोनो युवकों का सैम्पल सोमवार को पॉजिटिव आने के 24 घण्टे बाद उस गांव में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी झांकने तक नही आया। यह स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।सीएमओ ने बताया कि डीएम की ओर से निर्देश मिलने के बाद एम्बुलेंस भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक से जवाब मांगा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें