*सीमा विवाद पर आर्मी चीफ / जनरल नरवणे ने कहा- चीन के साथ सटी भारत की सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, नेपाल के साथ भी रिश्ते मजबूत*

              रिपोर्ट सुुुरेश कनौंजिया गोण्डा



सेना प्रमुख नरवणे शनिवार को देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- बातचीत से विवाद हल होते हैं। नेपाल और चीन से बातचीत जारी है।
सेना प्रमुख नरवणे शनिवार को देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- बातचीत से विवाद हल होते हैं। नेपाल और चीन से बातचीत जारी है।
सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा- मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है
लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा तो लिपूलेख में नेपाल के साथ टकराव बना हुआ है

देहरादून. सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने शनिवार को चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर बयान दिया। नरवणे ने कहा कि मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम लगातार संपर्क में हैं। कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई है और स्थानीय स्तर पर समकक्ष रैंक के कमांडरों की बैठकें जारी हैं। नरवणे शनिवार को देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भी हमारे संबंध मजबूत हैं। हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक रिश्ते हैं और दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हैं। यह रिश्ते आगे भी मजबूत रहेंगे।
एक महीने से भारत और चीन के रिश्ते ठीक नहीं
लद्दाख के साथ सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी चल रही है। दोनों देश के कोर कमांडरों के बीच बातचीत जारी है। इसके बाद टकराव कम हुआ है। चीन ने बुधवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच सेना पीछे हटाने को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है। भारत पहले ही साफ कर चुका है कि दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह तब खत्म होगा, जब चीन सीमा से 10 हजार सैनिकों को हटाएगा। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में सिक्किम में भी भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए थे।
भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा
भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धारचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को अहम खबर सामने आई। नेपाल की तरफ से बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। यहां भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तैनात है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*