*कटरा बाजार (गोंडा)- पिकप के टक्कर से बाईक सवार माँ की मौत बेटा घायल, जिला अस्पताल रेफर*



          
             रिपोर्ट सुरेश कनौंजिया गोण्डा

कटरा बाजार गोण्डा। बाईक से बाजार जा रहे माँ-बेटे को पिकप ने मारी टक्कर,टक्कर से माँ व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगो ने आनन फानन में उसे सीएचसी पहुचाया जहाँ हालात नाजुक देख डाक्टरों ने दोनों को किया जिला अस्पताल रेफर। जिला अस्पताल पहुचते ही माँ की मौत। 
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कौड़हा जगत के मजरा घरुखन पुरवा निवासी सुरेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर में उसकी पत्नी विटाना व उसका बेटा सालिक राम बाईक से घर से कटरा बाजार जा रहा थे सुरेश  के मुताबिक उसका बेटा व पत्नी कटरा बाजार-करनैल गंज मार्ग पर नहर पुलिया के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी पत्नी विटाना (45) व उसका बेटा सालिक राम (22) गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर डॉ ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कलवारी के प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल विटाना (45) पत्नी सुरेश की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है तहरीर मिलते ही कार्यवाही किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*